वितोरिया-गास्तेइज़ में सिविल कानून
Madrid Corrales Abogados, वितोरिया-गास्तेइज़ की एक प्रोफ़ेशनल लॉ फ़र्म है, जो कई वर्षों से सिविल अथवा आपराधिक कानून के ज़रिए अपने क्लाइंट्स के हितों की रक्षा करती आ रही है। हमारे पास ऐसे विशेषज्ञ मौजूद हैं, जो लेबर, कमर्शियल और आपराधिक कानून सहित कानून के अलग-अलग क्षेत्रों में आपको व्यापक कानूनी सलाह देंगे। हम खासतौर पर सिविल कानून के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं।
वितोरिया-गास्तेइज़ में लॉ फ़र्म
आपराधिक कानून से जुड़े मामलों में हम दंड संहिता सहित अपने पास उपलब्ध सभी कानूनी साधनों और आपके केस के हिसाब से तैयार की गई रणनीतियों का इस्तेमाल करते हैं, ताकि आपको पूरा कानूनी सहयोग मिल सके। साथ ही, हमारा अनुभव हमें इन रणनीतियों को पूरी प्रोफ़ेशनल दक्षता के साथ लागू करने की काबिलियत देता है और हमारे द्वारा जीते गए मामलों की दर भी काफ़ी ऊँची है।
श्रम कानून के क्षेत्र में हम कर्मचारियों के रोज़गार संबंधी हितों की रक्षा करते हैं, फिर चाहे उनका संबंध किसी स्पेनिश कंपनी से हो या किसी विदेशी कंपनी से। साथ ही, हम विदेश में रोज़गार से जुड़ी औपचारिकताओं का प्रबंधन करते हैं और अपने क्लाइंट्स को ज़रूरी सलाह देते हैं, ताकि विदेश में अपनी नई नौकरी की ओर वे सुरक्षित रूप से कदम बढ़ा सके।
प्रॉपर्टी संबंधी लेनदेन भी हमारी विशेषज्ञता के क्षेत्रों में शामिल हैं, क्योंकि वितोरिया-गास्तेइज़ में अपनी सेवाएँ शुरू करने के समय से ही हम ऐसे मामलों को संभालते आ रहे हैं। आवासीय संपत्तियों की खरीद-बिक्री के लिए हम समस्त ज़रूरी जानकारी प्रदान करते हैं और खरीदारों तथा विक्रेताओं, दोनों के अधिकारों की रक्षा करते हैं।
बैंकिंग कानून
बैंकिंग कानून से जुड़ी सेवाओं की माँग लगातार बढ़ रही है। इसलिए अगर आपका अपने बैंक के साथ कोई कानूनी विवाद होता है, तो हमारी लॉ फ़र्म आपको ज़रूरी सलाह और कानूनी सहयोग प्रदान करती है।
यही बात प्रशासनिक कानून पर भी लागू होती है। मौजूदा कानून के प्रावधानों के तहत काम करते हुए आपके हितों की रक्षा करने के लिए हमारे प्रोफ़ेशनल पूरी तरह प्रशिक्षित हैं।
हम अपनी लॉ फ़र्म में इन सभी क्षेत्रों से जुड़े मामलों को संभालते हैं और अपने क्लाइंट्स के अधिकारों की रक्षा करते हुए उनके मनचाहे परिणाम को सुनिश्चित करने की हरसंभव कोशिश करते हैं।
हमसे संपर्क करे।

Madrid Corrales Abogados
में हम आपके हितों का ध्यान रखते हैं। हमसे संपर्क करें।
ऑनलाइन सलाह-मशविरा
Formulario de contacto
We will get back to you as soon as possible.
Please try again later.

